दो जुलाई को आमने सामने होंगी भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकट टीम - indian women never lost to pakistan in odi





नई दिल्ली: इंग्लैंड में खेले जा रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में लगातार दो जीत के साथ भारत के हौसले बुलंद हैं. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को हराने के बाद भारतीय महिलाएं अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ने को तैयार है. दोनों टीमें मौजूदा वर्ल्ड कप के 11वें मैच में दो जुलाई को आमने-सामने होंगी. पाक की महिला टीम अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हार चुकी है.



भारतीय महिला टीम पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखा है. वर्ल्ड कप में दोनों के बीच अबतक हुए दो मुकाबलों (2009 और 2013) में दोनों ही बार भारत ने बाजी मारी है. ओवरऑल वनडे की बात करें, तो भारत ने पाकिस्तान (2005-17) को सभी 9 मैचों में मात दी है.



महिला क्रिकट में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष देखने को नहीं मिला है. दोनों के बीच सारे वनडे मुकाबले एकतरफा रहे हैं. भारत ने पाकिस्तान पर अबतक 7 विकेट, 6 विकेट, 10 विकेट, 207 रन, 182 रन , 103 रन, 80 रन, 10 विकेट और 193 रन से जीत दर्ज की है.



पाकिस्तान की महिला टीम भारत के सामने कहीं नहीं ठहरती है. अनुभव के मामले में भारत से उससे बहुत आगे है. भारत के वनडे में डेब्यू करने के 19 साल बाद 1997 में पाकिस्तान ने वनडे में कदम रखा. भारत की महिलाएं 9वीं बार वर्ल्ड कप खेलने उतरी हैं, जबकि पाकिस्तान का यह महज चौथा वर्ल्ड कप है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment