पैट्रोल पंप का कैश लूटने वाला गिरफ्तार Patrol pump cash looter arrested



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  यदु गैस एजेंसी के कैशियर से हुई लूट के मामले में यदु पैट्रोल पम्प का मैनेजर ही उसका सूत्रधार निकला, साथ ही हरेन्द्र खड़खड़ी गैंग के 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार कब्जे से 2 लाख 5 हजार रुपये व एक चोरी की मोटर साईकल बरामद । 
             थाना इन्द्रापुरम पुलिस ने दिनांक 1 जुलाई 2017  को समय 19ः20 बजे  हिण्डन बैराज के पास से 3 शातिर लूटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियगण थाना हाजा क्षेत्र में हुई यदु पैट्रोल पम्प व गैस एजेन्सी के कैश लूट में वांछित थे। 
                 उल्लेखनीय है की श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद महोदय के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत दिनांक 1 जुलाई को  को समय 19ः20 बजे  हिण्डन बैराज के पास से  मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान 3 शातिर लूटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में  सोनू खडखडी पुत्र स्व0 प्रकाश निवासी गांव खडखडी थाना लोनी जिला गाजियाबाद, कपिल मावी पुत्र बिजेन्द्र निवासी गाॅव चन्द्रपुरा थाना खरखौदा जिला मेरठ। हाल पता-373 गली नं0 4 अशोक वाटिका थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, धर्मेन्द्र पुत्र बलेराम निवासी ग्राम कैमराला थाना दादरी जिला गौतमबु़द्वनगर तथा  ब्रजेश कुमार पुत्र सुग्रीव निवासी फ्लैट नं0 3 प्लाट नं0 बी 106 शालीमारगार्डन एक्सटेंशन साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद है । पुलिस ने इनके कब्जे से 2 लाख 5 हजार रुपये नगद,  1 केटीएम मोटर साईकल नं0 डीएल6एसएजे8083 मु0अ0सं0 1586/17 धारा 379 भादवि थाना वैलकम राज्य दिल्ली, से सम्बन्धित है,  1 तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस, 02 दो चाकू बरामद किया है । 
उपरोक्त अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे है जो अधिक कैश ले जाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनकी रैकी करने के बाद कैश लूट की घटनाओं को अंजाम देते है तथा लूटपाट के साथ-साथ व्यापारियों से रंगदारी भी माॅंगते है तथा रंगदारी न देने पर व्यापारियों में अपने व अपने गैंग के नाम की दहशत करने के लिए उन पर फायरिंग आदि की घटनाआंे को भी अंजाम देते थे। अभियुक्तगण कुख्यात अपराधी हरेन्द्र खडखडी गैंग से सम्बन्धित है। अभियुक्त सोनू खडखडी वर्ष 2016 से थाना लोनी के मु0अ0सं0 431/16 धारा 147/148/307 भादवि मे लगातार वांछित चल रहा था।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment