लंदन की सड़कों पर घूमते हुए अचानक सोनम कपूर से टकरा गईं जूही चावला - sonam kapoor and her boyfriend anand ahuja suprise meeting with juhi chawla in london




नई दिल्ली: अभिनेत्री जूही चावला लंदन की सड़कों पर घूमते हुए अचानक सोनम कपूर से टकरा गईं. सोनम से मिलकर वह बेहद खुश हुईं. जूही ने रविवार को ट्वीट किया, "कितना सुखद आश्चर्य..प्यारी सोनम कपूर से मुलाकात..हम हंसे और बांड स्ट्रीट के मध्य में तस्वीरें लीं." सोनम कपूर के साथ उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा भी इस दौरान उनके साथ मौजूद थे. दरअसल, सोनम, आनंद आहूजा के साथ लंदन में छुट्टियां मनाने गई हैं. इस दौरान जोड़ी की मुलाकात जूही चावला से हुई. आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पर जूही और सोनम कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की है.


सोनम और आनंद दोनों ही लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. आनंद ने उनके साथ दो और तस्वीरें भी साझा की है.  गौरतलब है कि, कथित तौर पर सोनम कपूर पिछले दो सालों से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि, दोनों ही अपने रिश्ते को कबूलने से परहेज करते आए हैं. आनंद फैशन ब्रांड Bhane के मालिक हैं. उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (यूएस) से पढ़ाई की है. फिल्म 'नीरजा' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली सोनम की अगली फिल्म 'पैडमैन' है, जिसमें वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment