मैक्सिको के दक्षिणी तट पर आए भीषण भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 60, गिरी सैकड़ों इमारतें - 60 killed in mexico earthquake hundreds of buildings collapsed





मैक्सिको सिटी: मैक्सिको के दक्षिणी तट पर आए भीषण भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है. भूकंप के कारण सैकड़ों इमारतें ढह गईं. घबराए लोग आधी रात को सड़कों पर निकलने को मजबूर हो गए. देश के दूसरे हिस्से में 'कातिया' तूफान से निपटने की तैयारी में जुटे मैक्सिको के लिए यह दूसरी बड़ी राष्ट्रीय आपदा के रूप में उभरा है. इस तूफान के आज वेराक्रूज में खाड़ी तट पर पहुंचने की आशंका है. श्रेणी दो के इस तूफान से जानलेवा बाढ़ के आने का खतरा भी बना हुआ है.



मैक्सिको सिविल डिफेंस एजेंसी के प्रमुख ने दक्षिणी राज्य ओक्साका में 45 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. अन्य 12 लोगों की मौत चियापास में हुई है और टबैस्को के खाड़ी तट पर भी तीन लोग मारे गए हैं. यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप गुरुवार रात 11 बजकर 49 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर आया था.

इसका केंद्र दक्षिण चियापास में तापाचुला से 165 किलोमीटर पश्चिम में जमीन से 69.7 किलोमीटर की गहराई में था. इसके कई घंटों बाद तक क्षेत्र में भूकंप के बाद के झटके महसूस किए गए.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment