आईजीआई पर एयर इंडिया का विमान ट्रक से टकराया Air India collides with truck in IGI



नयी दिल्ली,  (भाषा) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यहां एयर इंडिया के एक विमान ने ग्राउंड कूलिंग इकाई ले जा रहे एक ट्रक को टक्कर मार दिया। यह घटना उस वक्त हुई, जब विमान को पार्किंग स्थल की ओर ले जाया जा रहा था।

एयरलाइन सूत्र ने बताया कि एयरबस 319 पर 114 यात्री सवार थे। घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

सूत्र ने बताया कि कल रात करीब पौने नौ बजे वड़ोदरा से दिल्ली की एयर इंडिया की उड़ान के यहां हवाई अड्डा पर उतरने के बाद विमान का एक इंजन एयरोब्रिज के पास एक ट्रक से टकरा गया।

एयरलाइन प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया ने घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है। यह सात दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment