मुंबई में "नया भारत- हम करके रहेंगे" प्रदर्शनी/सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन Inauguration of exhibition / cultural program in "New India - Will Be by Me" in Mumbai



नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता )  केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि सहिष्णुता भारत का संस्कार है और इसे सुरक्षित रखना हमारी “संवैधानिक एवं सांस्कृतिक जिम्मेदारी” है।

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर संसदीय कार्य मंत्रालय एवं कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित "नया भारत- हम करके रहेंगे" प्रदर्शनी/सांस्कृतिक कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान श्री नकवी ने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा और उद्दंडता भारत के "अनेकता में एकता" के सामाजिक सौहार्द के संस्कार के मजबूत ताने-बाने को नुकसान पहुँचाने की साजिश है। ऐसी साजिश को हर हाल में परास्त करना हमारी संवैधानिक जिम्मेदारी है।

श्री नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जिस "नया भारत" निर्माण का आह्वाहन किया है उस संकल्प को पूरा करने के लिए समाज के हर वर्ग को एक साथ काम करना होगा।

श्री नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार देश को भ्रष्टाचार, गरीबी, गंदगी, सांप्रदायिकता, आतंकवाद और जातिवाद से मुक्त करने के लिए हर किसी को "संकल्प से सिद्धि" से जोड़ने का प्रयास कर रही है। हमने 2022 तक नया भारत बनाने का संकल्‍प लिया है।

श्री नकवी ने कहा कि इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, संसदीय कार्य मंत्रालय देश भर में 39 स्थानों पर "नया भारत- हम करके रहेंगे" प्रदर्शनियों/सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "नया भारत" निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए शुरू किये गए अभियान को बढ़ावा देना है।

"नया भारत- हम करके रहेंगे" 1857 से 1947 तक के देश के स्वतंत्रता आंदोलनों पर केंद्रित हैं, जिनमें ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता हासिल करने के लिए किए गए विभिन्न आंदोलन - "1857 का पहला स्वतंत्रता संग्राम", "चंपारण सत्याग्रह", "असहयोग आंदोलन", "दांडी यात्रा" और "भारत छोड़ो आंदोलन" दर्शाए जायेंगे।इसके अलावा प्रदर्शनी में 1942 से 1947 तक की पांच वर्ष की अवधि के बारे में बताया जाएगा कि कैसे अंग्रेजी शासन से स्वतंत्रता हासिल करने की लड़ाई में पूरे देश में परिवर्तन आ गया था। प्रदर्शनी/कार्यक्रम में तस्वीरों के माध्यम से आजादी से पहले के भारत के संघर्ष और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "नया भारत" के संकल्प के सभी पहलुओं को उजागर किया गया है। इसमें केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment