ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए टीम इंडिया में युवराज सिंह शामिल नहीं - indian team selection india vs australia series selection for india squad





नई दिल्ली: राष्ट्रीय चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए टीम इंडिया चुन ली है. रविवार को 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई. टीम इंडिया में उमेश यादव और मो. शमी की वापसी हुई है. दोनों फिरकी गेंदबाज आर. अश्विन और और रवींद्र जडेजा टीम में नहीं हैं. अश्विन फिलहाल काउंटी क्रिकेट में व्यस्त हैं. युवराज सिंह को एक बार फिर मौका नहीं दिया गया है.

भारतीय टीम-

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मो. शमी.



स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 27 दिनों के भारत दौरे का पहला मुकाबला 17 सितंबर को खेलेगी. इस दौरान पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे.ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इसी साल फरवरी-मार्च के दौरान चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी. तब उसे विराट ब्रिगेड ने 2-1 से हराया था. हालांकि सीरीज का दूसरा टेस्ट (पुणे) जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 2015 से आ रहे टीम इंडिया के अजेय क्रम को तोड़ा था.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में जीतकर टीम इंडिया रैंकिंग में नंबर वन का दर्जा हासिल कर सकती है. भारतीय टीम फिलहाल रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है. दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया से वह केवल दशमलव अंक से पीछे है, जबकि द. अफ्रीका टॉप पर है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज, शेड्यूल

 17 सितंबर - पहला वनडे, चेन्नई

 21 सितंबर - दूसरा वनडे, कोलकाता

 24 सितंबर - तीसरा वनडे, इंदौर

 28 सितंबर - चौथा वनडे, बेंगलुरू

 1 अक्टूबर - पांचवां वनडे, नागपुर

 7 अक्टूबर - पहला टी-20, रांची

 10 अक्टूबर - दूसरा टी-20, गुवाहाटी

 13 अक्टूबर - तीसरा टी-20, हैदराबाद


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment