अमेरिका ने पाकिस्तान के सबसे बड़ा निजी बैंक को बंद करने का दिया आदेश - new york regulator kicks pak’s habib bank out of america





न्‍यूयॉर्क :  अमेरिका ने आतंकवाद की कमर पर करारी चोट की है. अमेरिका में न्‍यूयॉर्क के बैंकिंग रेग्यूलेटर ने पाकिस्तान के हबीब बैंक को बंद करने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं इस बैंक पर साढ़े 22 करोड़ डॉलर का फाइल भी लगाया गया है. यह बैंक पिछले 40 साल से न्‍यूयॉर्क में चल रहा था. अधिकारियों के मुताबिक बैंक को आतंकवादी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी गतिविधियों के चलते बंद किया गया है. हबीब बैंक पाकिस्तान का सबसे बड़ा निजी बैंक है. न्यूयॉर्क बैंकिंग अधिकारियों ने कहा कि बैंक ने कई निर्देशों उपेक्षा की है. इसके चलते मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को बढ़ावा देने जैसी फंडिंग की कार्रवाई का शक है.

डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विस (DFS) ने इस बैंक पर 225 मिलियन डॉलर (22 करोड़ 50 लाख डॉलर) का जुर्माना लगाया है. डी,एस वह संस्‍था है जो यहां पर विदेशी बैंकों को संचालन के लिए अनुमति देता है.पाकिस्‍तान के ये बैंक अमेरिका में 1978 से अपनी सेवाओं का संचालन कर रहा है. 2006 में इसे आदेश दिया गया था कि वह अवैध लेनदेन का निरीक्षण करे. लेकिन बैंक इस पूरे मामले में विफल रहा. न्यूयॉर्क रेग्यूलेटर के मुताबिक हबीब बैंक ने सऊदी निजी बैंक, अल रजी बैंक के साथ अरबों डॉलर का लेनदेन किया. इसके बारे में माना जाता है कि ये कथित रूप से अल कायदा से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा बैंक ने यह भी स्‍पष्‍ट नहीं किया कि इस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद गतिविधियों के लिए नहीं किया गया है.



डीएफएस की अधीक्षक मारिया वुल्लो ने इस कार्रवाई पर कहा, 'डीएफएस ऐसे कामों कतई बर्दाश्त नहीं करेगा जो आतंकवादी गतिविधियों के लिए दरवाजा खोलते हैं. जो लोगों और वित्तीय व्यवस्था के लिए एक गंभीर खतरा हैं.' उन्होंने कहा , 'बैंक को बार-बार अपनी ओर से हुई अस्पष्ट कमियों को दूर करने के लिए पर्याप्त मौके दिए गए, फिर भी ऐसा करने में असफल रहा है.'
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment