ट्रोलिंग पर प्रियंका ने दिया मुंहतोड़ जवाब - priyanka chopra shuts troll with apt response at unicef jordan visit





नई दिल्ली: एक्टिंग, सिंगिंग के अलावा प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपनी अहम पहचान बना चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल वर्क में भी सबसे अव्वल हैं. बिजी शेड्यूल से वक्त निकलकर वे कई सोशल प्रोग्राम्स का हिस्सा बनती हैं. पिछले 12 सालों से प्रियंका यूनिसेफ से जुड़ी हुई हैं. यूनिसेफ की गुडविल एम्बेस्डर पीसी फिलहाल जॉर्डन की राजधानी अमान में हैं. रविवार को उन्होंने यूनिसेफ के 'जॉर्डन कंट्री ऑफिस' में बच्चों के साथ वक्त गुजारा, उनसे अरबी भाषा सीखी और बच्चों के साथ अलग-अलग खेल खेलती दिखीं. इसके अपडेंट्स प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर दिए.


देश छोड़ विदेश में बच्चों की मदद करने पहुंचीं प्रियंका को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा, जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया. रविंद्र गौतम नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि प्रियंका को देश के गांव में भी जाना चाहिए, जहां के बच्चे भूखे हैं और खाना के इंतजार में हैं.


यूजर का करार जवाब देते हुए पीसी ने लिखा, "मैं यूनिसेफ के साथ 12 सालों से काम कर रही हूं और ऐसी कई जगाहों पर जा चुकी हैं. रविंद्र गौतम तुमने क्या किया है? एक बच्चे की परेशानी दूसरे से कम कैसी? वैसे, यह पहला मौका नहीं हैं जब प्रियंका ट्रोलिंग का शिकार हुई हों, अक्सर वह अपने ड्रिसिंग स्टाइल को लेकर विवादों में आती हैं.



बताते चलें कि, प्रियंका अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्‍वांटिको' के दो सीजन के अलावा फिल्‍म 'बेवॉच' में नजर आ चुकी हैं. जल्‍द ही वह दो और हॉलीवुड फिल्‍मों में दिखेंगी. इसके अलावा वह 'क्‍वांटिको' के तीसरे सीजन में भी काम करेंगी. प्रियंका के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी परियोजनाएं हैं. वह रिबेल विल्सन, लियाम हैम्सवर्थ, एडम डिवाइन के साथ 'इजनॉट इट रोमांटिक?' और 'ए किड लाइक जेक' जैसी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं. इसमें उनके साथ जिम पार्सन्स, क्लेयर डेन्स, ओक्टाविया स्पेन्सर, ऐन डोड और माइकेला वाटकिंस जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment