नई दिल्ली : कप्तान स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के ही नहीं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाते हैं. पिछले कई सालों से उनकी परफोर्मेंस लगातार बेहतर होती रही है. 2014 में माइकल क्लार्क के चोटिल होने के बाद स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया था. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने इस राज से पर्दा उठाते हुए बताया है कि कब और कैसे कप्तानी उन्हें मिली. स्मिथ ने बताया कि किस तरह बार में ड्रिंक्स करते हुए उन्हें कप्तान बनाने की पृष्ठभूमि तैयार हुई थी. बता दें कि 2014 में स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई इतिहास के सबसे युवा टेस्ट कप्तान बने थे.
एडीलेड ओवल टेस्ट के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सदस्य मार्क टेलर और ब्रेड हैडिन के साथ स्टीव स्मिथ ड्रिंक के लिए गए थे. स्मिथ को लगा था कि हैडिन को जिम्मेदारी मिलनी चाहिए, टेलर भी यही चाहते थे, लेकिन ब्रेड हैडिन ने यह सुझाव दिया था कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के भविष्य के मद्देनजर स्टीव स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए. अपनी आत्मकथा 'द जर्नी' में स्मिथ ने इस पर विस्तार से लिखा है.
उन्होंने अपनी किताब में इस बात का जिक्र करते हुए लिखा है- हैडिन के सुझाव पर स्मिथ और टेलर चौंक गए. टेलर ने हैडिन से कहा, 'तो आप कप्तानी नहीं करना चाहते?' टेलर ने स्मिथ से पूछा कि क्या वह इस जॉब के लिए तैयार हैं?
स्मिथ ने इस पर लिखा है, 'पहले मुझे लगा कि शायद वह मजाक कर रहे होंगे.' मार्क ने पूछा, 'क्या आप सीरियस हैं?' और फिर वे मेरी तरफ मुड़े और पूछा, 'तैयार हो?' स्मिथ ने इस पर अपनी सहमति दे दी. स्मिथ ने लिखा है, 'मुझे लगा कि शायद वह मजाक कर रहे होंगे.' मार्क ने पूछा, 'क्या आप सीरियस हैं?' और फिर वे मेरी तरफ मुड़े और पूछा, 'तैयार हो?'
मार्क टेलर ने स्मिथ की हां पर कहा कि, ''मैं इस पर बात करता हूं और तुम्हें कॉल करता हूं. अगले दिन मार्क का कॉल आ गया. इस तरह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम के 45वें कप्तान बन गए.
अगले सप्ताह मार्क टेलर ने स्टीव स्मिथ को कप्तान की ब्लैजर सौंप दी. स्टीव ने गाबा में इंडिया पर जीत के साथ अपनी कप्तानी की शुरुआत की. उन्होंने पहले तीन टेस्ट मैचों में शतक लगाए. स्मिथ ने अपने करियर में कई अच्छे और बुरे मूमेंट देखे हैं. अब उनकी इच्छा है कि एशेज और 2019 का वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया के लिए जीतें.



0 comments:
Post a Comment