इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने दो शातिर लुटेरों और वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से तीन चोरी की बाइक बरामद की हंै।
एसपी सिटी आकाश तौमर ने बताया कि शनिवार की रात शिप्रा अंडर पास के पास से मुखबिर की सूचना पर थाना इंदिरापुरम ने तीन शातिर लुटेरे व वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। थाना इंदिरापुरम के इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे के नेत्रृत्व में उप निरीक्षक योगेश कुमार, दुष्यंत राणा एवम् देवेंद्र कुमार के अलावा कांस्टंेबल प्रदीप कुमार व सतीष कुमार ने वाहन चैकिंग के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इन लोगों की निशानदेही से तीन चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार लेटरों में रवि यादव उर्फ अमित यादव पुत्र कर्ण सिंह निवासी गांव बहलोलपुर, हनुमान मंदिर के पास सेक्टर 58 नोएडा तथा शाहरुख उर्फ सलीम पुत्र सगीर अहमद निवासी सुभाष नगर कस्वा व थाना मंडी धनोरा अमरोहा हैं। इनसे दो स्पलेंडर बाइक, एक पल्सर व एक अवाची बाइक बरामद की गयीं है। दोनों वाहन चोरों पर पहले भी वाहन चोरी के अनेक मामले थाना इंदिरापुरम में दर्ज हैं। पुलिस इनसे और वाहन चोरी की जानकारी प्राप्त कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि यह वाहन चोरों का गिरोह वाहन चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट को तुरंत बदल कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देता था तथा बाद में चोरी के वाहनों को बेच देता था।
फोटो कैप्षन-चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर।



0 comments:
Post a Comment