लंबे समय बाद टेस्ट मैच में कोई स्पिनर एक भी विकेट नहीं ले पाया - after 262 match in india team india spinner empty handed in test match





नई दिल्ली : कोलकाता की जमीन पर भारत और श्रीलंका के बीच बेनतीजा खत्म हुआ टेस्ट मैच कई मायनों में खास रहा. ये मैच कई रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा. खासकर तेज गेंदबाजों के लिए. बहुत लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा मौका जब एक टेस्ट मैच में कोई स्पिनर एक भी विकेट नहीं ले पाया. जी हां इस मैच में जितने भी विकेट गिरे, उसे भारत की ओर से उसके तेज गेंदबाजों ने ही हासिल किया. इस मैच में दोनों स्पिनर खाली हाथ ही पेवेलियन लौटे.

आंकड़ों के लिहाज से देखें तो टीम इंडिया ने अब तक कुल 516 मैच खेले हैं. इसमें 262वें मैच के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब टीम इंडिया के किसी स्पिनर को घरेलू मैदान पर खाली हाथ रहना पड़ा हो.



दोनों पारियों को मिलाकर टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने इस मैच में कुल 17 विकेट लिए. ये सभी विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए. 17 विकेट में से 8 विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए. 6 विकेट मोहम्मद शमी ने लिए. 3 विकेट उमेश यादव के खाते में गए. इस तरह से लंबे समय बाद टीम में लौटे रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा इस मैच में खाली हाथ ही लौटे.



ऐसा नहीं है कि इस मैच में किसी भी स्पिनर को विकेट नहीं मिला. श्रीलंका की ओर से इस मामले में दिलरुवन परेरा खुशकिस्मत रहे. श्रीलंकाई गेंदबाजों ने इस मैच में कुल 18 विकेट लिए. इसमें से तीन विकेट परेरा के नाम रहे. परेरा ने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 1 विकेट लिया. श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा कामयाब गेंदबाज सुरंगा लकमल रहे. उन्होंने इस मैच में कुल 7 विकेट झटके. खासकर उनकी पहली पारी की गेंदबाजी ने तो भारतीय बल्लेबाजों के पैर ही उखाड़ दिए थे. जब उन्होंने लगातार 46 गेंदें ऐसी फेंकी थी, जिस पर कोई भी बल्लेबाज रन ही नहीं बना सका था.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment