भारत और श्रीलंका बेनतीजा समाप्त हुआ पहला टेस्ट मैच - india vs sri lanka 1st test at eden gardens





नई दिल्ली:  भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच सोमवार को बेनतीजा समाप्त हुआ. मैच के पांचवें दिन भारत ने कप्तान विराट कोहली (नाबाद 104) रनों की बदौलत अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट पर 352 रन (घोषित) बनाए और श्रीलंका को 231 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में मेहमान टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 26.3 ओवरों का सामना करते हुए 75 रनों पर सा विकेट गंवा दिए थे. खराब रोशनी के कारण खेल समय से पहले समाप्त कर दिया गया, नहीं तो परिणाम भारत के पक्ष में जा सकता था. भारत के लिए इस पारी में भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं मोहम्मद शमी को दो और उमेश यादव को एक सफलता हासिल हुई.

कप्तान विराट कोहली (नाबाद 104) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन अपनी पारी आठ विकेट पर 352 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 230 रनों की बढ़त ले ली है. दिन के पहले सत्र में भारतीय टीम ने अपने चार बल्लेबाजों को खोया. भोजनकाल तक लोकेश राहुल (70), चेतेश्वर पुजारा (22), अजिंक्य रहाणे (0) और रवींद्र जड़ेजा (9) के रूप में अपने चार विकेट गंवाए.

दूसरे सत्र में कोहली ने टीम की पारी को संभाला. हालांकि, दूसरे छोर पर उन्हें बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला, लेकिन वह अकेले ही पिच पर डटे रहे और अपना शतक पूरा करने के साथ ही टीम को 352 के स्कोर तक पहुंचाया. इस बीच, भारतीय टीम के तीन अन्य बल्लेबाज पवेलियन लौटे. रविचंद्रन अश्विन (7), ऋद्धिमान साहा (5) और भुवनेश्वर कुमार (8) के रूप में तीन विकेट गिरे. कोहली के शतक के साथ ही भारतीय टीम की दूसरी पारी को 352 रनों पर घोषित कर दिया गया. श्रीलंका के लिए लकमाल और शनाका ने तीन-तीन विकेट लिए, वहीं गमागे और परेरा को एक-एक सफलता मिली.

भारत को चौथी सफलता मिली. भारत ने रिव्यू लिया और फैसला भारत के पक्ष में गया. एंजेलो मैथ्यूज 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उमेश यादव की गेंद पर मैथ्यूज को एलबीडब्ल्यू आउट की अपील की, लेकिन अंपायर ने हां नहीं कहा. श्रीलंका को जीत के लिए 217 रनों की जरूरत है. वहीं भारत को सात विकेट की जरूरत है. भारत को तीसरी सफलता मिली. लहिरू थिरिमाने 7 रन बनाकर आउट हुए. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर रहाणे ने थिरिमाने का कैच लपका.

भारत को दूसरी कामयाबी मिली. श्रीलंका का दूसरा विकेट करुणारत्ने के रूप में गिरा. करुणारत्ने ने शमी की गेंद को छेड़ने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का किनारा लगकर गेंद स्टंप में पहुंची. नए बल्लेबाज थिरिमाने आए है. भारत को पहली कामयाबी मिली. पहले ओवर की आखिरी गेंद पर समरविक्रमा के बल्ले का अंदरुनी किनारा लगके गेंद स्टंप से टकराई. भुवनेश्वर कुमार की यह 50वीं टेस्ट विकेट है. करुणारत्ने जीरो पर आउट हुए.

लकमल के ओवर की पांचवीं गेद पर कोहली ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में बहुत ही खूबसूरत ड्राइव लगाकर चौका जड़ा. इस ओवर में कोहली ने दो चौंकों के साथ 10 रन बनाए. इसी बीच भारत ने अपनी पारी में 300 रन भी पूरे कर लिए हैं. कप्तान विराट कोहली ने अपना शतक पूरा किया. यह कोहली का 50वां इंटरनेशनल शतक है. टेस्ट क्रिकेट का 18वां और बतौर कप्तान 11वां शतक. अब वह बतौर कप्तान सबसे ज्यदा शतक लगाने मामले में सुनील गावस्कर की बराबरी पर आ गए हैं.

एक बार फिर से कोहली स्ट्राइक पर आए हैं गेंद लकमल के हाथ में हैं और बेहतरीन छक्के के साथ कोहली ने अपना शतक पूरा किया. इसी के साथ भारत की पारी घोषित. श्रीलंका के सामने जीत के लिए 231 रन का टारगेट.

नए बल्लेबाज मोहम्मद शमी आए है. कोहली अपने शतक से 14 रन दूर है . अगर वह शतक लगाते है तो बतौर कप्तान यह उनका 11वां शतक होगा और वह सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. भारत की बढ़त 200 रन की हो चुकी है. भारत का आठवां विकेट गिरा. गामगे की गेंद पर खराब शॉट खेलकर भुवनेश्वर कुमार ने कैच थमाया. भुवनेश्वर 8 रन बनाकर वापस लौटे.

तीसरे अंपायर का फैसला कोहली के पक्ष में और भारत को खुशखबरी मिली. पैड पर लगने से पहले गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से टकराई थी. लिहाजा कोहली सुरक्षित हैं. लकमल की गेंद कोहली के पैड पर लगी. श्रीलंका टीम की तरफ से अपील हुई. अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन कोहली ने रिव्यू लिया.

नए बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार आए हैं. भारत को सातवां झटका लगा. ऋद्धिमान साहा आउट हुए. शनाका की गेंद पर कवर्स में सदीरा समरविक्रमा ने साहा का कैच लपका. साहा ने 5 रन बनाकर आउट हुए. इस बीच भारत बढ़त अब 150 रन की हो चुकी है. अगर श्रीलंका इस बढ़त को 200 रन के भीतर सीमित करता है तो फिर उसके लिए इस मैच में कोई चांस हो सकता है.

नए बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा आए हैं. श्रीलंका को छठी सफलता मिली. शनाका की गेंद पड़कर अंदर आई. अश्विन पूरी तरह से उसकी लाइन को मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए. अश्विन 7 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे. राहुल के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा (22) भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और 213 के कुलयोग पर लकमल की ही गेंद पर परेरा के हाथों कैच आउट हो गए. इसी स्कोर पर लकमल ने अंजिक्य रहाणे को भी पगबाधा आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. रहाणे खाता भी नहीं खोल पाए थे.

रहाणे के आउट होने के बाद टीम की पारी संभालने आए कोहली ने रवींद्र जड़ेजा (9) के साथ 36 रनों की साझेदारी कर टीम को 249 के स्कोर तक पहुंचाया था, लेकिन परेरा ने थिरामन्ने के हाथों जडेजा को कैच आउट कर मेजबान टीम का पांचवां विकेट गिराया.

इसके बाद कोहली ने पहले सत्र की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए टीम को 251 के स्कोर तक पहुंचाया.

श्रीलंका के लिए इस पारी में लकमल ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए हैं. वहीं परेरा और शनाका को एक-एक सफलता मिली है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment