आज गुजरात में रैली करेंगे मोदी, राहुल और हार्दिक - pm narendra modi rahul gandhi hardik patel in saurashtra





अहमदाबाद: गुजरात में चुनावी घमासान अपने चरम पर है. सभी पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. सोमवार को चार रैलियों के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को फिर चार रैलियों को संबोधित करेंगे. वहीं राहुल गांधी भी दो दिन के गुजरात में हैं और हार्दिक पटेल भी बुधवार से चुनाव प्रचार में जुटेंगे और मोरबी के किसानों के बीच होंगे.


पीएम मोदी की रैली राजकोट के मोरबी, सोमनाथ के प्राची, भावनगर के पालिताना और दक्षिणी गुजरात के नवसारी में है. उन्हें काउंटर करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी आज गुजरात के रण में हैं. सोमनाथ मंदिर में मत्था टेक कर राहुल अपने दो दिन के दौरे की शुरुआत करेंगे. वो गीर सोमनाथ, अमरेली और भावनगर जिले में सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वो एक रोड शो भी करेंगे और अमरेली में उनकी रैली है.
वहीं चुनाव में कांग्रेस के साथ आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी आज प्रचार मैदान में हैं. वो मोरबी में किसानों की एक सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद मोरबी में ही चाय पे चर्चा और चौक पे चर्चा करेंगे.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment