रामविलास पासवान ने लालू को हिदायत दी 'ऐसा संस्कार मत दो की उलटे तुम्ही पर पड़े - ram vilas paswan attacks lalu yadav over tej pratap controvesial statement





पटना: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान पटना के एक कार्यक्रम में इतने गुस्से में दिखे जितना की लालू की सुरक्षा हटाए जाने पर लालू यादव भी इतने गुस्से में नहीं दिखे थे. लालू के बेटे तेज प्रताप के द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिये गये आपत्तिजनक बयान पर पासवान ने कहा कि जो आदमी नरेंद्र मोदी का खाल खींच सकता है वो कल लालू यादव का भी खाल खींच सकता है.


पटना के बापू सभागार हॉल में  लोजपा के हजारों कार्यकर्ताओं के समक्ष लोक जनशक्ति पार्टी के 18 वें स्थापना दिवस पर लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के निशाने पर लालू यादव और उनके बेटे तेजप्रताप यादव थे. पासवान ने लालू की सुरक्षा में कटौती किए जाने पर कहा कि लालू यादव बहुत दबंग बनते हैं तो अब क्यों रो रहे हैं. वहीं उन्होंने लालू को हिदायत दी कि 'ऐसा संस्कार मत दो की उलटे तुम्ही पर पड़े.'



पासवान ने तेजप्रताप को संस्कारहीन बताते हुए कहा कि 'लालू जी ऐसा संस्कार मत दो. जो आदमी कह सकता है कि हम नरेंद्र मोदी का खाल खींच लेंगे वो कल कह भी सकता है कि हम लालू यादव का भी खाल खींच देंगे. इस बात को याद रखो लालू यादव' ये कोई संस्कार है? छोड़ दो प्रधानमंत्री की बात कम से कम बुजुर्ग का भी आदर करना सीखो. और आप कहते हैं कि मेरा सुरक्षा हटाया गया इसलिए बोला. आपकी सुरक्षा की चिंता उसको नहीं है. उसको चिंता है कि उसकी उपेक्षा की जा रही है. लालू यादव आप उसकी पीठ ठोको बाद में पता चलेगा. मेरा भी लड़का है आज तक कभी अमर्यादित बात नहीं की. आपका बच्चा गाली देता है और आप चुप रहते हो.'



पासवान ने लालू को भ्रष्टाचार में लिप्त बताते हुए कहा कि रोज रांची जायेंगे और दिन भर कोर्ट में बैठे रहेंगे और ब्लैक कमांडो मिला हुआ था. सबको दिखाते रहते हैं. कभी तो कहते हैं हम दबंग हैं, हमे किसी से डर नहीं है. कौन हमसे मुकाबला करने वाला है, तो अब एन एस जी हटा लिया तो अब क्यूं रोते हो? एक आप ही को तो नहीं हटाया. मेरी सुरक्षा भी मनमोहन जी की सरकार में Z + की थी, उसके बाद एन डी ऐ की सरकार आई तो हमको Z कर दिया गया हम तो कभी हल्ला नहीं किए और न शिकायत किये. और ये कह रहे हैं कि साजिश किया गया. साढ़े तीन साल के बाद क्यूं जब मोदी जी की सरकार आई तो उसी समय हटा दिया गया होता. अब ये जेल जा रहे हैं तो बहाना खोज रहे हैं. पीने वाले को पीने का बहाना चाहिए और कुछ नहीं.'



पासवान अंत में नरेंद्र मोदी एवं नीतीश की बड़ाई करते हुए कहा कि 'देश में जिस तरह मोदी मॉडल है उसी तरह बिहार में नीतीश मॉडल है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे की शादी पर धमकी दिए जाने पर कहा कि जो लोग विपक्ष में हैं वो आज सरकार को चैलेंज कर रहा है और बोलता है कि शादी में हंगामा करेंगें और उसके बाद वो अपना जगह बदल लिया. ये खबर देश और दुनिया में गई बिहार के लिए इससे शर्म की और क्या बात हो सकती है.'
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment