हरियाणा के पलवल में एक सनकी व्यक्ति ने 6 लोगों की हत्या की - psycho killer in palwal haryana killed 6 people





नई दिल्लीः हरियाणा के पलवल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां सोमवार रात एक सनकी व्यक्ति ने 6 लोगों की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि इस साइको किलर ने इन 6 लोगों की हत्या रॉड से की है. आरोपी 6 लोगों का मर्डर करने के बाद से फरार है. पूरे इलाके में इस घटना के बाद से सनसनी फैल गई है, मीडिया में चल रही खबरों की मानें ने पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोप का नाम नरेश बताया जा रहा है और वह पलवल के मछगर का रहने वाला है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सभी हत्याएं बिना किसी वजह के अंजाम दिया. यह सारी हत्याएं पलवल के अलग-अलग इलाकों में हुई थी.


बताया जा रहा है कि कथित रूप से मानसिक रोगी व्यक्ति नरेश ने मंगलवार की अल सुबह दो से चार बजे के बीच मौत का तांडव खेला उसने पलवल अस्पताल में एक महिला की हत्या करने के बाद मोती कॉलोनी पार्क के चौकीदार, रसूलपुर रोड से सुरेश इंजीनियरिंग वर्क्स के चौकीदार, रसूलपुर रोड मार्केट के चौकीदार, सहित कुल 7 लोगों पर रॉड से हमला किया था. इनमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. नरेश के हमले में घायल हुए एक व्यक्ति को पलवल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पलवल पुलिस ने नरेश को सोहना रोड के पास से गिरफ्तार किया है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment