मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान ने बेटे को जन्म दिया - sunidhi chauhan give birth to a baby boy





नई दिल्ली: मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान मां बन गई हैं. उन्होंने सोमवार यानी 1 जनवरी को बेटे को जन्म दिया. उन्होंने मुंबई के सुर्या अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. अपने प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान सुनिधि लाइम लाइट से दूर ही रहीं. वह आखिरी बार डब्लिन स्क्वैयर में एक शो के दौरान नजर आईं थी. उस वक्त वह प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में थी. उनके इस लाइव शो में ऑडियन्स उनकी परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित हुई थी और उन्हें स्टेंडिंग ओवेशन भी दी थी.

सुनिधि के इस कार्यक्रम का आयोजन 2017 में किया गया था. उस वक्त उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुईं थी और वह अनारकली सूट में नजर आईं थीं. बता दें, सुनिधि ने सोमवार को शाम 5.20 पर बेटे को जन्म दिया. सुनिधि की गायनोकोलोजिस्ट रंजना धानू ने इस बात की जानकारी दी.

बता दें, सुनिधि ने म्यूजिक कम्पोजर हितेश सोनिक से साल 2012 में शादी की थी और बेटे के जन्म से दोनों काफी खुश हैं. गौरतलब है कि हाल ही में सुनिधि का एक गाना रिलीज हुआ है. यह गाना उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'अय्यारी' के लिए गाया है. फिल्म के इस गाने को सिद्धार्थ और फिल्म की लीड एक्ट्रेस रकुल पर फिल्माया गया है. यह फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग है और इसका नाम 'ले डूबा' है. बता दें, यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment