कोरिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए 20 सदस्‍यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा - rani rampal named captain for womens tour of korea





नई दिल्ली: अनुभवी स्ट्राइकर रानी रामपाल को कोरिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए 20 सदस्‍यीय भारतीय महिला टीम की कप्‍तानी सौंपी गई है. भारतीय टीम तीन से 12 मार्च तक कोरिया के खिलाफ यह मैच खेलेगी.फारवर्ड पूनम रानी फिट होकर टीम में लौटी हैं जबकि डिफेंडर सुनीता लाकड़ा को उपकप्तान बनाया गया है.गोलकीपर सविता को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है. गोलकीपिंग की जिम्मेदारी रजनी और नई खिलाड़ी स्वाति संभालेंगी. डिफेंस में अनुभवी दीपिका, सुमन देवी, दीप ग्रेस इक्का, सुशीला चानू और गुरजीत कौर हैं.मिडफील्ड का जिम्मा मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, नेहा गोयल, उदिता और लिलिमा मिंज पर होगा. फारवर्ड लाइन में रानी के साथ वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और पूनम होंगी.

पिछले साल नवंबर में चीन को हराकर एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम का यह पहला टूर्नामेंट है. टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा,‘सत्र के पहले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन बहुत जरूरी है, इससे लय मिलती है. कोरिया दौरे से पता चलेगा कि राष्ट्रमंडल खेलों से पहले हमें कहां सुधार करने की जरूरत है.’उन्होंने कहा,‘हमारे पास युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से सजी टीम है. ये लड़कियां जबर्दस्त फिट हैं और यो यो टेट में अच्छा स्कोर कर रही है. इनमें से अधिकांश ने रांची में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया था और उम्मीद है कि यह लय कायम रहेगी.’
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment