नोएडा ‘फर्जी एनकाउंटर’ केसः 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर भेजा जेल Noida 'fake encounters' case: 4 prisoners sent to jail



नोएडा, ( संवाददाता )   उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर 122 में जिम ट्रेनर को फर्जी मुठभेड़ के नाम पर गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में आरोपी उपनिरीक्षक विजयदर्शन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उपनिरीक्षक शर्मा और 1 अन्य उपनिरीक्षक समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर किया गया है। घायल जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली उसकी गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी में फंसी है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मी प्रशिक्षु उपनिरीक्षक विजयदर्शन शर्मा, प्रशिशु उपनिरीक्षक पंकज, सिपाही नरेंद्र और संजय हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि बीती रात नोएडा के बहरामपुर गांव में जितेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ एक सगाई समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान थाना फेज तीन इलाके के सेक्टर 122 सीएनजी स्टेशन के पास कुछ पुलिसकर्मियों ने जितेंद्र और उसके साथ जा रहे अन्य लोगों को रोक लिया। इस दौरान कहा-सुनी होने पर उपनिरीक्षक शर्मा ने जितेंद्र को गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर मौजूद सोनू और लखन यादव ने बताया जितेंद्र का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह परथला खंजरपुर गांव में जिम चलाता है। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया गोली उसके गले के पास रीढ़ की हड्डी में फंसी है, जिसके कारण हालत चिंताजनक बनी हुई है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment