केरल विधानसभा के अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने खरीदा 50,000 रुपये का एक चश्मा - Kerala government gives bill for speakers glasses cost almost rs 50 000




तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा के अध्यक्ष पी श्रीरामकृष्णन ने करीब 50,000 रुपये का एक चश्मा खरीदा है और पहले ही नकदी की कमी से जूझ रहे राज्य ने उन्हें इसके लिए भुगतान किया है. जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया है.माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफसरकार के 2018-19 का बजट पेश करने के एक दिन बाद आज महंगे चश्मे की खबर सामने आई है. बजट में नकदी के संकट को खत्म करने के लिए कड़े वित्तीय अनुशासनों की वकालत की गई है. कोच्चि के वकील डीबी बीनू की आरटीआई पर जवाब देते हुए विधानसभा सचिवालय ने बताया कि अध्यक्ष ने चश्मे पर 49,900 रुपये खर्च किए जिसमें 4,900 रुपये चश्मे के फ्रेम पर और 45,000 रुपये लेंस पर खर्च किए गए. अध्यक्ष को पांच अक्टूबर 2016 से इस साल 19 जनवरी के बीच 4.25 लाख रुपये की राशि अदा की गई.



इस बीच, विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सकों की सलाह पर चश्मा खरीदा गया. आरटीआई कार्यकर्ता बीनू ने बताया कि उन्होंने श्रीरामकृष्णन द्वारा दिए गए बिलों की प्रति भी मांगी थी जो उन्हें नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि वह विधानसभा सचिवालय द्वारा अधूरी जानकारी दिए जाने के खिलाफ राज्य सूचना आयोग का रुख करेंगे.



इससे पहले, स्वास्थ मंत्री केके शैलजा के 28,000 रुपये का चश्मा खरीदने पर विवाद पैदा हो गया था. मंत्री को चश्मा के लिए भुगतान किया गया था.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment