दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई का वेबसाइट हुआ बंद - bcci website offline domain renew richest cricket board





नई दिल्ली: दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई अपनी आधिकारिक वेबसाइट का डोमेन रिन्यू कराने में सक्षम नहीं है, इसी वजह से अब बोर्ड की वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया. इंटरनेट पर www.bcci.tv नाम की इस वेबसाइट पर भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से जुड़े वीडिया, प्रेस ब्रीफिंग और फोटो मौजूद थे लेकिन अब ये वेबसाइट खुल ही नहीं रही है.

वेबसाइट रजिस्टर करवाने वाली रजिस्टर.कॉम और नेमजेट.कॉम ने इस डोमेन नाम का सार्वजनिक बोली के लिये रखा है और उसे अब तक सात बोली मिली हैं जिनमें सबसे बड़ी बोली 270 डॉलर की है. यह डोमेन दो फरवरी 2006 से दो फरवरी 2019 तक वैध था. इसको अपडेट करने की तारीख  तीन फरवरी 2018 थी.

बोर्ड की वेबसाइट रविवार की सुबह से काम नहीं कर रही है और सबसे शर्मनाक स्थिति यह थी कि ऐसा तब हुआ जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में दूसरा वनडे खेल रही थी और बोर्ड के ट्विटर पेज पर इस वेबसाइट को लिंक किया गया है, जहां से मैच की सभी अपडेट की जा रही थीं.



बीसीसीआई वेबसाइट भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के अलावा घरेलू क्रिकेट से जुड़ा डाटा मुहैया कराने के अहम स्रोत है. साइट पर बोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी दिये जाते हैं. क्रिकेटर्स की फोटो, वीडियो के लिए भी दर्शक इस वेबसाइट का रुख करते थे लेकिन रविवार से साइट का पेज ही नहीं खुल रहा है.

दुनिया के सबसे शक्तिशाली बोर्ड ने सितंबर में 2.55 बिलियन डॉलर में स्टार स्पोर्ट्स को आईपीएल के मीडिया अधिकार बेचे थे. इसके अलावा बोर्ड को आईसीसी से सर्वाधिक 405 मिलियन डालर राजस्व भी मिलता है.
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment