नई दिल्ली: चेन्नई एयरपोर्ट पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब डिस्प्ले बोर्ड पर स्थानीय तमिल भाषा की जगह सिर्फ अंग्रेजी में फ्लाइट्स से संबंधित सूचना जारी की गई. इससे कई यात्री जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती थी उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. नाराज यात्रियों और उनके परिजनों द्वारा इसका विरोध करने और हंगामे के बाद आखिरकार डिस्प्ले बोर्ड पर फिर से स्थानीय भाषा में जानकारी देना शुरू किया गया है.
डेक्कन क्रॉनिकल की खबर के अनुसार, एयरपोर्ट पर विभिन्न जगे लगे इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर सिर्फ अंग्रेजी में ही सूचनाएं दी जा रही थीं. एक यात्री ने बताया कि, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर सभी घोषणाएं अंग्रेजी में ही की जा रही थीं. यात्री ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट स्टाफ ने जानबूझकर तमिल और हिंदी को डिस्प्ले बोर्ड से हटा दिया था.
बोर्ड से जानबूझकर स्थानीय भाषाओं में घोषणाएं हटाने से नाराज यात्रियों और उनके परिजनों का एयरपोर्ट स्टाफ से भिड़ंत हो गई. काफी देर तक चले हंगामें में एयरपोर्ट पर मौजूद रहने वाले ऑटो ड्राइवर भी शामिल हो गए. एक यात्री ने कहा कि, जो लोग अंग्रेजी नहीं जानते वे भी फ्लाइट से यात्रा करते हैं. यदि कोई ग्रामीण यहां आए तो वो भला अंग्रेजी की घोषणाओं को कैसे समझ सकेगा.
स्थिति तो बिगड़ता देख एयरपोर्ट के एक अधिकारी को बीच-बचाव करने आना पड़ा. उसके आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ. जिसके करीब चार घंटे बाद एक बार फिर डिस्प्ले बोर्ड पर तमिल और हिंदी में घोषणाएं दिखना शुरू हो गईं.
यात्रियों ने कहा कि मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर चेन्नई से अधिक यात्री आते हैं. उन सभी के लिए स्थानीय भाषा में भी घोषणाएं की जाती हैं. ऐसे में यदि चेन्नई एयरपोर्ट के अधिकारियों को लगता है कि स्थानीय भाषा में घोषणा करने से जानकारी देरी से डिस्प्ले होती है तो वे इसकी लिए अलग से बोर्ड लगवा सकते हैं.



0 comments:
Post a Comment