नई दिल्ली: मुंबई के मशहूर माया होटल के पास एक दुकान में रविवार तड़के आग लग गई. आगजनी इतनी भयानाक रही कि दूर से ही लपटें दिख रही थीं. आनन-फानन में अग्निशमन की 12 गाड़ियां मौके पर बुलाई गई हैं. आग की लपटों और धुंआ से पूरा आसमान काला हो गया है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक होटल माया मुंबई के मानखुर्द इलाके में है. होटल से सटे एक दुकान से रविवार तड़के कुछ लोगों ने धुंआ उठते हुए देखा तो फौरन पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी. अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुंचने तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था. लोग इस बात से डरे हुए दिखे कि आग की लपटें कहीं होटल माया तक न पहुंच जाए. हालांकि एहतियातन होटल के कुछ कमरे को खाली करा लिया गया है.
फायर ब्रिगेड ने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया है, हालांकि ये भी कहा कि जांच के बाद ही वास्तविक वजह पता चल पाएगा. अब तक किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है. विस्तृत खबर थोड़ी देर में.



0 comments:
Post a Comment