अम्मान, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिलस्तीन सहित पश्चिम एशिया के तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में जार्डन पहुंचे। वह अपनी यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यापार सहित रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर वार्ता करेंगे। मोदी ने यहां पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘‘हम अम्मान पहुंचे हैं। मैं सुगम उड़ान और व्यवस्था के लिए शाह अब्दुल्ला द्वितीय का बहुत शुक्रगुजार हूं।’’ जार्डन से होकर गुजरने के बाद प्रधानमंत्री की यात्रा कल फिलस्तीन से शुरू होगी। जार्डन में वह शाह अब्दुला से मिलेंगे।
भारत के विदेश संबंध में खाड़ी क्षेत्र और पश्चिम एशिया क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता बताते हुए मोदी ने अपनी यात्रा से पहले कहा था कि उनकी यात्रा का लक्ष्य क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करना है।



0 comments:
Post a Comment