पाकिस्तान ने हद को पार कर दी है इसके चार टुकड़े करो: स्वामी - pakistan ke chaar tukde karo says subramanian swamy on pakistan ceasefire violation





नई दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन पर भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अब बातचीत की गुंजाइश खत्म हो गई है. उन्होंने सोमवार (5 फरवरी) को कहा, 'सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, 'मैं शुरुआत से ही कह रहा हूं, युद्ध की तैयारी करो और पाकिस्तान के चार टुकड़े करो. यह एक हद है, जो इन्होंने पार कर दी है. चीन भी परेशान है पाकिस्तान के आतंकवादियों से. उनलोगों (चीन) ने भी उन्हें (पाकिस्तान को) चेतावनी दी है.'  उल्लेखनीय है कि राजौरी व पुंछ जिलों में रविवार (4 फरवरी) को पाकिस्तानी गोलीबारी में चार भारतीय जवान शहीद हो गए थे व चार अन्य घायल हो गए. 



वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार (5 फरवरी) को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी की निंदा की जिसमें सेना के एक कैप्टन सहित चार भारतीय सैनिक शहीद हो गए. उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय सेना की बहादुरी पर पूरा विश्वास है और वे पड़ोसी को 'माकूल जवाब' देंगे. राजनाथ ने संवाददाताओं से कहा, "हमें सैनिकों की बहादुरी पर पूरा विश्वास है और वे इसका उचित जवाब देंगे." केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी संघर्ष विराम के उल्लंघन पर पाकिस्तान की निंदा करते हुए कहा, "भारतीय सेना पर भरोसा रखें. सही समय आने पर वे उचित जवाब देंगे."

उन्होंने 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक का उदाहरण देते हुए कहा, "जब सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किए तो मीडिया को इसकी जानकारी नहीं थी. इसी तरह वे सही समय पर कार्रवाई करेंगे." उन्होंने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का पालन कर रहा है. गिरिराज ने कहा, "बिहार में हिंदी का एक शब्द है लतखोर (पिटने का आदी) और इसी तरह पाकिस्तान भी लतखोर है और उसे सही जवाब दिया जाएगा.



जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा भारी गोलेबारी में रविवार (5 फरवरी) को सेना के चार जवानों के शहीद होने के एक दिन बाद उप सेना प्रमुख ने कहा कि भारत मुंहतोड़ जवाब देता रहेगा और उसकी कार्रवाई खुद बोलेगी. उप सेना प्रमुख सरत चंद ने सोमवार (5 फरवरी) को कहा कि पाकिस्तानी सेना सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ का समर्थन कर रही है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मुंहतोड़ जवाब देने की अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे.’’ रविवार (4 फरवरी) की घटना पर एक सवाल के जवाब में सरत ने कहा, ‘‘हमारी कार्रवाई खुद बोलेगी.’’
Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment