नई दिल्ली : तीन दिवसीय भारत दौरे पर पाए नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी ओली ने शनिवार (7 अप्रैल) को पीएम मोदी से मुलाकात की. दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की बीच हुई इस मुलाकात के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. मीडिया को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक नई रेल लाइन को बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली से काठमांडू तक एक नई रेल लाइन का निर्माण कराया जाएगा.
मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देश काठमांडो को भारत से जोड़ने के लिए एक नयी रेल लाइन बिछाने पर भी सहमत हुए. उन्होंने कहा कि रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्र में भारत और नेपाल के बीच करीबी संबंध हैं और खुली सीमा का दुरुपयोग रोकने के लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे. वहीं, ओली ने कहा कि वह 21 वीं सदी की हकीकतों के अनुरूप दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भारत आए हैं. उन्होंने कहा, 'हम दोनों घनिष्ठ पड़ोसियों के बीच विश्वास आधारित संबंधों की मजबूत इमारत खड़ी करना चाहते हैं.'
नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. ओली का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से स्वागत किया गया. फरवरी में सत्ता में वापस आने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आए ओली का उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया. ओली, उनकी पत्नी राधिका शाक्य और 54 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचा. तनावपूर्ण संबंधों के बीच ओली की भारत यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
शुक्रवार शाम उन्होंने मोदी से उनके आधिकारिक निवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की. नेपाली दूतावास के मुताबिक, ओली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की और 'नेपाल-भारत संबंधों के विभिन्न आयामों' पर चर्चा पर की.



0 comments:
Post a Comment