श्रीनगर
:जम्मू-कश्मीर में बकरीद के मौके पर कई हिस्सों में सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है। श्रीनगर में सड़कों पर पत्थरबाजी के साथ पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंडे लहराए गए। कुलगाम में ईदगाह के बाहर जहां एक आंतकी को मार गिराया गया है, वहीं एक पुलिसकर्मी के मारे जाने की भी खबर है। अनंतनाग में भी पत्थरबाज हाथ में आईएसआईएस के झंडों के साथ 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे। पत्थरबाजों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। वहीं पुलवामा में देर रात 2 बजे आतंकियों ने बीजेपी कार्यकर्ता के घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
अनंतनाग में पत्थरबाजों ने पुलिस के वाहन पर पथराव किया। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
सीआरपीएफ कैंप पर हमला
इससे पहले हासनपोरा में सीआरपीएफ की 30वीं बटालियन की जी कंपनी पर बाइक पर सवार आतंकियों ने हमला किया। कैंप के गेट पर मौजूद जवानों ने जवाबी फायरिंग की। आतंकी बचकर भागने में कामयाब रहे। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
शोपियां में पूर्व सैनिक अगवा
शोपियां जिले में एक पूर्व सैनिक को अगवा किए जाने की भी खबर है। जानकारी के मुताबिक, शोपियां के कुंदलन गांव स्थित पूर्व सैनिक शकूर अहमद के घर से ही उन्हें अगाव किया था। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान जारी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
बीजेपी अध्यक्ष ने जताया शोक
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर ट्वीट कर शोक जताया। शाह ने ट्वीट किया, 'बीजेपी कार्यकर्ता शब्बीर अहमद भट की मौत की खबर से बहुत अधिक दुखी हूं। इस कायराना हरकत की घोर निंदा करता हूं। अतिवादी कश्मीर के युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते हैं। हिंसा का यह चक्र लंबे समय तक नहीं चल सकता।'
Home / Controversy /
News
/ बकरीद के मौके पर कश्मीर घाटी में बवाल, कुलगाम में पुलिसकर्मी की हत्या- clashes-break-out-between-security-forces-and-protesters-in-srinagar
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)



0 comments:
Post a Comment