तालाब की भूमि पर लगा चेतावनी का बोर्ड।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) गाजियाबाद नगर निगम ने गगन विहार, कोयल एंक्लेव एवं भौपुरा गांव के बीच तालाब की जमीन पर किए जा रहे कब्जे की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस मामले में नगर निगम के अवर अभियंता(निर्माण) संजय गंगवार ने भौपुरा निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत पुलिस में दी है। लेकिन आरोप है कि पुलिस चैकी में हिरासत में बैठा आरोपी कुछ देर बाद ही खुली हवा में सैर करते नजर आ गया।
जानकारी के अनुसार एनजीटी ने पिछले वर्ष तालाबों के संरक्षण के लिए पुराने तालाबों की खुदाई करने के आदेश दिए थे । जिसमें भोपुरा वार्ड संख्या 48 का यह तालाब भी खुदाई में सामिल था। 31 जुलाई को स्थलीय जांच के दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने पाया कि वहां मंदिर के पास में तालाब की भूमि पर एक व्यक्ति मिट्टी डालकर कब्जा कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों ने कब्जा करने वाले को चेतावनी देकर काम रुकवाया और थाना साहिबाबाद की पुलिस चैकी तुलसी निकेतन पर उक्त कब्जाधारी सुमित चंदेला पुत्र किरन सिंह निवासी भौपुरा के खिलाफ शिकायत दी। पता चला है कि पुलिस ने कब्जे के आरोपी सुमित चंदेला को हिरासत में लिया लेकिन कुछ देर बाद आरोपी खुली हवा मे आराम से चहल कदमी करते हुए अपने घर को चला गया।
गौरतलब है कि खसरा संख्या 556/1 के इस तालाब की भूमि की क्षेत्रफल 0.403 हेक्टेयर है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपयों में है । ब्रह्मपुर उर्फ भोपुरा गांव के कुछ भूमाफिया किस्म के लोगों की नजर इस बेशकीमती भूमि पर टिकी हुई है और इसे कब्जा कर बेचने की जुगत में लगे हैं।



0 comments:
Post a Comment