इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने रविवार की भोर में राजहंस तिराहा इंदिरापुरम के पास से एक आटो चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही से एक ऑटो बरामद किया है ।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर वाहन चोर लक्ष्मण पुत्र जयकरण निवासी डगरपुर थाना खेकड़ा जिला बागपत को राजहंस तिराहा नीतिखंड इंदिरापुरम से चोरी के यूपी 14ईटी7721 नंबर के एक ऑटो के साथ गिरफ्तार कर चोर को जेल भेज दिया गया है।



0 comments:
Post a Comment