कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ी बनायेगी जैकलीन फर्नांडीज Jacqueline Fernandez to pair with Karthik Aryan



मुंबई,   (वार्ता) बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीज सिल्वर स्क्रीन पर कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ी जमाने जा रही हैं।

जैकलीन फर्नांडीज कन्नड़ की हिट फिल्म ‘किरिक पार्टी’ के हिन्दी रीमेक में काम करने जा रही है। इस‍ फिल्‍म में जैकलीन के साथ कार्तिक आर्यन स्‍क्रीन पर पहली बार नजर आएंगे। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिषेक जैन डायरेक्ट करेगें। कन्नड़ फिल्‍म ‘किरिक पार्टी’ में निखिल सिद्धार्थ और सिमरन पनीजा नजर आ चुके हैं।

ट्रेड एनलिस्‍ट तरण आदर्श ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट के जरिए दी। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘जैकलीन फर्नांडीज कन्नड़ के हिन्दी रीमेक ‘किरिक पार्टी’ में हैं, अभिनेता कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। अजय कपूर, धीरज वाधवान और वृतिका लेकर द्वारा निर्मित।'



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment