साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) पुरबिया जन कल्याण परिषद् की एक बैठक शांति निकेतन पब्लिक स्कूल मोहन नगर में आयोजित की गई । बैठक में महापर्व छठ पूजा और प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल भवन के शिलान्यास को लेकर तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि परिषद् के पूर्व अध्यक्ष तथा नेपाल के सांसद केदार नन्दन चैधरी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पूर्वांचल भवन के लिए हमारा लड़ाई अब अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। हमारी लड़ाई को सांसद जनरल बी के सिंह और मेयर आशा शर्मा का भरपूर समर्थन मिला है। आज पूर्वाचल इन दोनों को तहे दिले से धन्यवाद करता है। उन्होंने कहा कि हम सब को एक सूत्र में बंध कर काम करना होगा। राजनीतिक पार्टियों में अपनी पकड़ बनानी होगी और समाज को एकता का मिशाल देना होगा तभी हम सब अपनी पूर्ण पहचान बना पायेंगे। उन्होंने सभी परिषद् के पदाधिकारियों से कहा कि अभी से हम लोगों को महापर्व छठ की तैयारी में लग जाना चाहिए। जिला प्रशासन को पत्र या मुलाकात के माध्यम से छठ पर साफ - सफाई, रंग - रोगन, पुताई, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जानकारी देकर काम कराना होगा। सबसे महत्वपूर्ण कार्य है हिंडन में स्वच्छ गंगा जल छुड़वाना इसके लिए हमें अभी से दबाव बनाना होगा।
प्रसिद्ध समाज सेवी साधू राम ने कहा कि हर बार प्रशासन हिंडन में स्वच्छ गंगा जल छोड़ने पर हमालोगों को चकमा दे देती है। एक बार जिला मुख्यालय पर इसके लिए धरना भी देना पड़ा था। ऐसे में हम लोगों को इसके लिए पहले ही कमर कस कर तैयार होना पड़ेगा। चन्द्रशेखर सिंह ने समाज के एकता पर बल दिया। इस मौके पर विनोद अकेला, एस पी सिंह, के एन सिंह, संजय सिंह, महेन्द्र पहलवान, सुरेन्द्र भारती, संजय त्रिपाठी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमन शर्मा ने कहा कि पूर्वाचल भवन हमारी लड़ाई की जीत है। हम लोगों को आगे भी एकजूट होकर इसी तरह संघर्ष करना होगा। संचालन राकेश तिवारी ने किया।





0 comments:
Post a Comment