सांसद पप्पू यादव पर मुजफ्फरपुर में हमला, बुरी तरह घायल MP Pappu Yadav attacked in Muzaffarpur, badly injured



मुजफ्फरपुर।   मधेपुरा के सांसद और जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव पर हमला हुआ है। यह हमला मुजफ्फरपुर के खबड़ा इलाके में हुआ है। इस बात की जानकारी खुद पप्पू यादव ने दी और कहा कि उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया गया है। पप्पू एक रैली में भाग लेने जा रहे थे। वह नारी बचाओ पदयात्रा में मधुबनी जा रहे थे।

इस घटना के बाद पप्पू यादव ने ट्वीट किया. "#महाजंगलराज का नंगा नाच#नारी_बचाओ_पदयात्रा में मधुबनी जाने के दौरान हमारे काफिले पर #BharatBandh के नाम पर गुंडों ने हमला किया,कार्यकर्ताओं को बुरी तरह जाति पूछ-पूछकर पीटा है। आखिर बिहार में कोई शासन-प्रशासन है, या, नहीं!CM @NitishKumar  आप किस कुम्भकर्णी नींद में सोये हैं।"





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment