केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिये मदद को आगे आये लोग People coming forward to help the flood victims of Kerala



                                                           केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिये धन एकत्र करते कार्यकर्ता।

साहिबाबाद,  ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो )   बृहस्पतिवार को शालीमार गार्डन साहिबाबाद में केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केरल की बाढ़ के प्रभावित लोगों की मदद के लिये धन एकत्र किया। 
          
इस अवसर पर भाजपा के युवा मोर्चा सतेंद्र नागर और रवि भाटी के नेत्रत्व में अनेक युवाओं ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कोष के लिये राशि एकत्रित की। इस काम के लिये भाजपा नेें प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के मंत्री सतेंद्र नागर को महानगर गाजियाबाद प्रभारी ने नियुक्त किया है। सतेंद्र नागर ने बताया कि केरल के लोग आज बाढ़ जैसी आपदा से प्रभावित है, 14 जिलो में से 13 जिले के गांव लगभग नष्ट हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केरल प्रदेश को पुनरूद्धार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसलिए इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने भी केरल को पुनः बसाने के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा बाजारों में लोगों से अपील करेंगे तथा केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए धनराशि एकत्रित करेंगे और उस धन को केरल भेजंेगे। इस मोके पर रवि भाटी,साहिल ठाकुर, शिवम चैधरी, त्रिलोक चैधरी, रामजीवन सिंह ,अनु पंडित, अरविन्द चैधरी ,अरुण पंडित, अशोक भाटी, नंदलाल शर्मा, अरुण बंसल, दीपक ठाकुर, अरुण पाल, सूरज, बबलू, हरेन्द्र यादव, धन सिंह,व युवा मोर्चा के अनेक कार्येकर्ता मौजूद थे।





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment