कैलाश पर्वत पहुंचे राहुल गांधी, गिरिराज सिंह ने कहा- तस्वीर फोटोशॉप है Rahul Gandhi, Giriraj Singh, reached Kailash Mountain, said - Photo is Photoshop

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर बीते कुछ दिनों से सत्ताधारी पार्टी द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे, जिसके बाद आज कांग्रेस राहुल गांधी तस्वीरें ट्वीटर पर पोस्ट की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही राहुल की तस्वीर को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा और कहा कि तस्वीर फोटोशॉप की गई है। 

इससे पहले राहुल गांधी ने पहाड़ और झील की तस्वीर शेयर की थी। लेकिन, बढ़ते विवाद को देखते हुए राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन लिखा कि 'शिव ही ब्रह्मांड हैं'।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर पर राहुल गांधी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। 
राहुल गांधी तस्वीरों में टोपी, चश्मा, जींस, जैकेट और हाथों में छड़ी लिए हुए दिखाई दे रहे है। वहीं, एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें राहुल दूसरे श्रद्धालुओं के साथ नजर आ रहे हैं। 

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment