गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना सिहानीगेट पुलिस ने आज दोपहर 12 बजे पुराना बस अडडे से फर्जी पेटीएम कर धोखा धडी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गये तीनों अभियुक्तों में निखिल पुत्र कुतान निवासी एफ 272 लाडौ सराय महरौली नई दिल्ली, सोनू पुत्र सुचिनता निवासी एफसीए 18ए श्याम काॅलोनी बल्वगढ हरियाणा तथा ध्रुव पुत्र ज्ञानेश्वर निवासी एफसीए 106 श्याम काॅलोनी बल्वगढ हरियाणा को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से मुकदमा अपराध संख्या -1688/18 धारा 420/411 भादवि थाना सिहानीगेट जनपद-गाजियाबाद से सम्बंधित एक मोबाइल फोन बरामद किया हैं।



0 comments:
Post a Comment