गाज़ियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, वसुधरा में दो दिवसीय कम्प्यूफेस्ट को आयोजन किया गया। कार्यक्रम ने प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए अनुकूल एवं प्रेरक वातावरण उपलब्ध कराया।
40 स्कूलों से 1500 छात्रों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। एडमिज़िआॅन्ज़ कैम्पज़ के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप नारायण ने उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई। उनकी कंपनी भारत के काॅलेजों के छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान करती है। उन्होंने अपने शब्दों से छात्रों को प्रेरित किया।
प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर मिस मंजु राना ने सभी का तहे दिल से स्वागत किया। उन्हेंने छात्रों को मन लगाकर अपना काम करने और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
युवा छात्र पूरे जोश से भरे थे, उनके लिए कई रोचक कार्यक्रम जैसे कोड मैश एंग्लो मैश का आयोजन किया गया था, जिसके माध्यम से टेक्नो-गीक्स को कोडिंग में अपनी कुशलता जांचने का मौका मिला। टेकनो- विज़न कार्पेडियम टेक्नोसेवी, पाॅट फाइलिंग रोबोट जैसे कार्यक्रमों ने छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया।






0 comments:
Post a Comment