साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि में भौपुरा चैराहे के पास से कार तथा अन्य वाहनों को खोलकर बैटरी चोरी करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से घटना में प्रयुक्त एक आई20कार, विभिन्न कंपनियों की चोरी हुई 21 बैटरी, कार से वैटरी खोलने वाले औजार तथा अवैध हथियार बरामद किए हैं ।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने थाना साहिबाबाद पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि सीओ साहिबाबाद डॉ राकेश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष साहिबाबाद दिनेश सिंह के नेतृत्व में बाहन चोरों एवं वाहनों से बैटरी तथा अन्य कल पुर्जे चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने का काम दिया गया था। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने भोपुरा चैराहे से सोमवार व मंगलवार की मध्य रात में एक कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया । इनसे बाद में अवैध हथियार बरामद किए गए। आरोपी धर्मवीर पुत्र ओमप्रकाश निवासी ए 153 महालक्ष्मी एंक्लेव करावल नगर दिल्ली मूल पता ग्राम तिलोकपुर थाना अरनिया जिला बुलंदशहर तथा मनीष अग्रवाल पुत्र हरि अग्रवाल निवासी 1910 तुलसी निकेतन थाना साहिबाबाद मूल निवासी ग्राम बुगरासी थाना नरसेना जिला बुलंदशहर को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो इस गिरोह ने बताया कि उनका गिरोह का कार आदि वाहनों से बैटरी चोरी करता है तथा चोरी की गई बैटरीओं को काला बाजार में बेच देते हैं।
इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 21 विभिन्न कंपनियों की बैटरी एक देसी पिस्टल चाकू तथा कारतूस के अलावा घटना में प्रयुक्त आई20 कार संख्या डीएल3सीएएक्स 3355 को बरामद किया गया है । इस गिरोह पर पहले से ही थाना साहिबाबाद क्षेत्र के 9 मुकद्दमे कायम हैं।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी के प्रयास किए जा रहे हैं तथा पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह चोरी की बेटरियां कहां बेचा करता था ।
फोटो कैप्शन -वाहनों से चोरी करने वाला गिरोह के दो लोग पत्रकार वार्ता के दौरान पीछे खड़े।



0 comments:
Post a Comment