नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा की सभी 40 सीटों के लिए आज उम्मीदवार घोषित कर दिए तथा मुख्यमंत्री ललथनवाला को उनकी परंपरागत सीट सरचिप से उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने बुधवार को उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी जारी की।
मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है तथा 11 दिसम्बर को मतगणना की जाएगी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 11 नवंबर है और 14 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकेंगे। चुनाव आयोग ने छह अक्टूबर को राज्य की सभी सीटों में पर एक चरण में मतदान कराने की घोषणा की थी।



0 comments:
Post a Comment