नयी दिल्ली । दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण का स्तर मामूली रूप से कम रहने के बाद अगले 10 दिन में स्थिति तेजी से खराब होने की आशंका है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने गुरुवार को इस मुद्दे पर दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा पर्यावरण मंत्रियों की बैठक बुलायी है।
पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण (ईपीसीए) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में आज प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ और पीएम-10 तथा पीएम-2.5 का स्तर मंगलवार की तुलना में थोड़ा कम रहा। इसके बावजूद हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। उसने सफर के हवाले से बताया कि आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब होगी।



0 comments:
Post a Comment