कोलंबो, (वार्ता) श्रीलंकाई बल्लेबाज़ पाथुन निशांका सिर पर गेंद लगने से चोटिल हो गये जिससे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ गया। इसके बाद श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच चल रहे अभ्यास मैच को बुधवार को रद्द करना पड़ गया।
20 साल के निशांका शॉर्ट लेग पर खड़े थे जब ऑफ स्पिनर निशान पेरिस की गेंद पर जोस बटलर ने शॉट खेला जो निशांका के सिर पर जा लगा। उन्होंने उस समय हेलमेट पहना हुआ था लेकिन गेंद सिर पर इतनी तेजी से लगी कि वह जमीन पर गिर पड़े।



0 comments:
Post a Comment