गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) दीपावली पर्व के अवसर पर मुख्य बाजार जैसे सरार्फा बाजार, वर्तन बाजार, मिठाई की दुकाने तथा कपडा बाजार की दुकानों का चिन्हिकरण कर लिया जाये। दुकानदार/व्यापारी पैदल पथ एवं सडक पर अपनी दुकानों को आगे बढाकर अतिक्रमण न करने पाये, कार्यवाही नगर निगम व नगर पालिका के द्वारा की जाये। उपयुक्त पार्किगं स्थलों का चिन्हिकरण कर उन स्थानों पर यातायात पुलिस की डयूटी लगायी जाये। इन्टर सैक्सन की अप्रोच रोड, एवं तगं गलियों और सडकों पर पार्किग निषेध किया जाये। आवश्यकतानुसार रूट डायर्वजन किया जाये और अतिरिक्त होमगार्ड एवं यातायात पुलिस की डयूटी लगायी जाये। जिससे किसी भी दशा में जाम की समस्या उत्पन्न न होने पाये।
पार्किगं स्थलों पर भी साईन बोर्डस, आदेशात्मक सडक चिन्हों जैसे प्रवेश निशेध, नो पार्किग लगाये जाये इनका प्रचार-प्रसार कर आम जन को अवगत कराया जाये।
दीपावली पर्व पर अधिकृत आतिशवाजी की दुकानों व स्थलों को चिन्हित किया जाये यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस की डयूटी लगायी जाये। यातायात पुलिस नगर निगम, नगर पालिका व होमगार्ड कार्यवाही करें। अग्नि शमन विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाये जहाॅ पर दुकान लगायी जाये वहाॅ पर फायर उपकरण आदि उपलब्ध रहे। विधुत विभाग ढीले व जर्जर तारों को ध्यान में रखें ताकि किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाये। परिवहन विभाग यातायात पुलिस यह सुनिश्चित करे कि टैम्पों, रिक्सा, ई-रिक्सा, निर्धारित रूट पर ही चले और निर्धारित स्थान पर ही रोकने की व्यवस्था हो। शहर के अन्दर भारी वाहनों का प्रवेश न होने पाये और खरीदारी के दौरान वाहनों मे लोडिग/अन लोड़िग न करे। और आवश्यकतानुसार समय की अवधि को परिवर्तित कर समय पर एडवाइजरी जारी की जाये।
नगर निगम, विधुत विभाग, व पी0डब्लू0 डी0 यह सुनिश्चित कर लें कि दीपावली के अवसर पर लोगो का देर रात्रि तक आवागमन बना रहता है। ऐसी स्थिति में जिन मार्गो की स्ट्रीट लाईट खराब हों उन्हें पहले से ही ठीक कर लिया जाये। जिन सडकों व मार्गो पर निर्माण कार्य चल रहे हो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर लिया जाये। सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों में लाउडहेलर आदि मौजूद रहे। ताकि भीड को कोई सन्देश देने की आवश्यकता पडे तो उसका प्रयोग किया जा सके। प्रमुख स्थानों व मार्गो पर क्रेन आदि उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। परिवहन विभाग सूचना विभाग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिबन्धित किये गये मार्ग, निर्धारित किये गये पार्किग स्थल तथा जनपद स्तर पर त्योैहार के दृष्टिगत तैयार की गयी मार्ग परिर्वतन योजना की सूचना शहर के समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाया जा सके।



0 comments:
Post a Comment