चोरी की मोटरसाईकिल व 20,000 रुपये नकली बरामद
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना कविनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुये कल शाम करीब 6ः40 बजे हापुड रोड शास्त्रीनगर में स्थित इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प के पास से दो अभियुक्तो को जाली नोटों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । जिनकी निशादेही पर बापूधाम के फ्लैट सं0-34/16 से जाली नोट छापने के उपकरण एवं रंगीन प्रिन्टर तथा तैयार जाली नोट व अधबने नोट कुल 20,000 रुपए बरामद हुए है ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वे तीन लोग बापूधाम में किराये के फ्लैट में 100-100 के नये नोट छापते हैं और मार्केट में चला देते हैं । कुछ दिन पहले वह तीनो लोग 5000 रुपये के जाली नोट नेपाल में चलाकर आये हैं, और उनका एक साथी अमर वही पर नोट चलाने के लिये रुका हुआ है । अभियुक्त प्रशान्त पूर्व में प्रिन्टिंग प्रैस में काम करता था अब रंगीन प्रिन्टंर से नये नोट का प्रिंट निकालकर उसमें तार की जगह ग्रीन कलर का स्पार्कल टेप एवं स्पार्कल पैन से लाईन बनाकर एवं थिनर लगाकर असली नोट की तरह बना देता है । गिरफ्तार अभियुक्त नकली नोट बनाने व चलाने का धंधा करीब एक वर्ष से कर रहे हैं । इस सम्बंध में थाना कविनगर पर मुकदमा अपराध संख्या - 2477/18 धारा 489ए, 489बी, 489सी, 489डी, 489ई, 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत किया गया ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त में प्रशान्त पुत्र पदमलाल निवासी निदामपुर थाना निदौली जिला करनाल हरियाणा, सुनील उर्फ लेफ्टी पुत्र दशरथ कुमार निवासी आजनपुर हुसैनपुर थाना ककौर बुलन्दशहर हाल पता ई-34/16 मधुबन बापूधाम थाना कविनगर गाजियाबाद है । इनका तीसरा साथी अमर पुत्र सोहन लाल उर्फ सोनी निवासी मटियाला थाना मसूरी गाजियाबाद जो अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है, इस समय नकली नोट चलाने के लिए नेपाल में ही रूका हुआ है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 200 रुपये के नये नोट 100-100 के 20,000 रुपये, एक प्रिन्टर मय कलर इंक, जाली नोट बनाने में इस्तेमाल टेप, स्केल, कैंची, थिनर, कागज, तख्ती, सर्जिकल ब्लेड इत्यादि तथा चोरी की एक मोटर साईकिल बजाज डिस्कवर सम्बंधित मुकदमा अपराध संख्या - 1955/18 धारा 379 भादवि थाना कविनगर गाजियाबाद है।



0 comments:
Post a Comment