गाजियाबाद। जिला पंचायत राज अधिकारी,गाजियाबाद रेनू श्रीवास्तव ने सूचित किया है कि अपर मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन लखनऊ के पत्र संख्या-3847/33-3/2018 -118/2018 दिनांक 31 अक्अूबर 2018 के द्वारा भारत सरकार के द्वारा प्रस्तावित राष्ट्रीय वार्षिक ग्रामीण स्वछता सर्वेक्षण नार्स द्वारा 15 नवम्बर 2018 से किया जाना प्रस्तावित है जिस सम्बन्ध में अधोहस्ताक्षरी द्वारा 3 नवम्बर .2018 को विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में सुरेश सिंह नागर सहायक विकास अधिकारी, (पं0) रजापुर, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा सहायक विकास अधिकारी, (पं0) मुरादनगर, योगेन्द्र कुमार शर्मा सहायक विकास अधिकारी, (पं0) भोजपुर गाजियाबाद समस्त खण्ड प्रेरक, समस्त ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया। जिसमें समस्त सहायक विकास अधिकारी (पं0) को 25-25 विलोपित कूडा घर व एस0एल0डबल्यू0एम0, को बनाये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही बैठक में विश्व शौचालय दिवस, भारत सरकार द्वारा नार्स से ग्राम पंचायतों का सर्वे प्रारम्भ एस0एल0डबल्यू0एम0 जी0पी0डी0पी0, खेल मैदान, विलोपित कूडा घर, बनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया । साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में विलोपित कूडा घर नहीं है सम्बन्धित सचिव को तत्काल विलोप्ति कूडा घर बनाये जाने हेतु निर्देश दिये गये तथा जिन ग्राम पंचायतों में विलोप्ति कूडा घर बनाया गया है उन ग्राम पंचायतों के विलोपित कूडा घर के फोटो गा्रफ सम्बन्धित सचिव को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।



0 comments:
Post a Comment