गाज़ियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जयपुरिया इन्सटीट्यूट आॅफ मैनेजमेन्ट, इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद द्वारा बाज़ार अनुसंधान एवं उपभोक्ताओं के व्यवहार पर आधुनिक टूल छठे मार्केटिंग हाट का आयोजन किया गया। जयपुरिया इन्सटीट्यूट आॅफ मैनेजमेन्ट ने 3 नवम्बर 2018, शनिवार को मेले का आयोजन और संचालन किया।
रैपर मिलिंद गाबा द्वारा लाईव परफोर्मेन्स कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केन्द्र था। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर से हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। जिसके बाद उद्योग जगत के दिग्गजों ने छात्रों एवं प्रबंधन को इस बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्रों को कोरपोरेट जगत में उत्कृष्ट कार्य हेतू प्रेरित किया।
इस मौके पर छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटक भी पेश किया। इसके अलावा जयपुरिया इन्सटीट्यूट आॅफ मैनेजमेन्ट सहित दिल्ली व एनसीआर के कई काॅलेजों के छात्रों ने शानदार नृत्य एवं गायन प्रदर्शन किया। बेबी शो, पपेट शो, एडीमैड शो, लाईव बैण्ड परफोर्मेन्स, चित्रकला प्रतियोगिता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने मेले में लगी स्टाॅल्स पर उपलब्ध उत्पादों और सेवाओं का भी भरपूर लुत्फ़ उठाया। इनस्टाॅल्स पर एफएमसीजी, कन्ज्यूमर ड्यूरेबल्स, इलेक्ट्राॅनिक्स, खाद्य एवं पेय, इको-फ्रैंडली उत्पाद, बच्चों का सामान, हैण्डीक्राफ्ट का सामान, कोरपोरेट उपहार, गेम्स, आॅनलाईन कंपनियों के उत्पाद आदि पेश किए गए थे।
कार्यक्रम का समापन प्रसिद्ध गायक मिलिंद गाबा द्वारा फैशन शो और लाईव परफोर्मेन्स के साथ हुआ।
दिल्ली व एनसीआर, खासतौर पर आस-पास के क्षेत्रों जैसे इंदिरपुरम, वैशाली, गाज़ियाबाद और नोएडा से सभी आयु वर्गों के लोगों ने इस में हिस्सा लिया तथा अपने ब्राण्ड्स एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया। पिछले साल की तुलना में इस साल कार्यक्रमक हीं बड़ा और बेहतर था।


0 comments:
Post a Comment