गरीब व निसहायों मरीजों को मिलेगा इलाज में छूट
विशेषज्ञ डाॅक्अरों की टीम करेंगी इलाज
गोपालगंज में सबसे विकसीत टेक्नोलाॅजी का होगा इस्तेमाल
गोपालगंज, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला गोपालगंज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त व हर तरह के सर्जरी के लिए उपयुक्त कलावती अस्पताल का उदृघाटन भव्य रूप से किया गया। अस्पताल का उद्घाटन डाॅक्टर दुर्गेश त्रिपाठी के पिता राम नरेश त्रिपाठी और उनकी माताश्री कलावती देवी के कर कमलों से फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी प्रसिद्ध डाॅक्टर उपस्थित थे।
10 नवम्बर को शुभ मुर्हूत पर मजेस्टिक टावर यादोपुर चैक से 100 कदम पूरब के तरफ एन. एच . - 28, वार्ड नं0 - 03 , गोपालगंज में इस अस्पताल का उद्घाटन किया गया। यह जिले के सवनहा गांव के लिए बहुत बड़ी उपलब्धी माना जायेगा। इससे गांव के लोगों में खुशी की लहर है। गांव के लालबाबू तिवारी का कहना है कि आज गांव का सीना गर्व से चैड़ा है, क्योंकि मेरे गांव का लड़का दुर्गेश त्रिपाठी डाॅक्टर बन कर अपने मां के नाम से अस्पताल खोल जिले के लोगों का सेवा करने का कार्य शुरू किया है। इसके कार्य से गांव का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने कहा कि धन्य हैं वे माता - पिता जिन्होंने ऐसे पुत्र को सवनहा की धरती पर जन्म दिया।
इस मौके पर डाॅक्टर दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि कलावती हाॅस्पीटल मल्टी स्पेशिलिटी एवं ट्रामा सेंटर में सभी तरह के आॅपरेश्न अत्याधुनिक एवं दूरबिन विधि द्वारा किया जायेगा। इसमें टूटे हुए हड्डी का प्लास्टर एवं आॅपरेशन की सुविधा भी होगी। खासतोर से सेजेरियन पित की थैली में पत्थरी, किडनी में पत्थरी, पेशाब के नली में पत्थरी, आंत फसने एवं फटने, बच्चेदानी, हाईड्रोसील, हार्निया,ॅ भकन्दर, बवासीर, अपेन्डीक्स, ओभरियन सिस्ट आदि का आॅपरेशन किया जायेगा। इसके साथ ही लैब की व्यवस्था का भी प्रयास किया जायेगा।




0 comments:
Post a Comment