लखनऊ । सामाजिक समानता की वकालत करते हुये निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को कहा कि उनकी का लक्ष्य दलित और गैर दलित के बीच के खाई को समाप्त करना होगा।
राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे करने के मौके पर राजा भैया ने रमाबाई अंबेडकर मैदान पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुये कहा “ अब हम भी दलगत राजनीति में उतर रहे हैं। मैने समर्थकों के सम्मान में पार्टी का गठन करने का फैसला किया। पार्टी के नाम के लिए चुनाव आयोग में प्रक्रिया तेजी से चल रही है। पार्टी को जनसत्ता दल, जनसत्ता पार्टी अथवा जनसत्ता लोक तांत्रिक पार्टी में से कोई नाम मिलेगा। ”



0 comments:
Post a Comment