मार्च करती थाना साहिाबाबाद पुलिस।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के गांव पसोण्डा में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मार्च किया।
सीओ चतुर्थ डा. राकेश मिश्रा के नेत्रृत्व में निकले इस मार्च के मामले में बताया कि त्यौहारों में शांति व्यवस्था के लिये साहिबाबाद थाने के गांव में यह मार्च का ध्येय शांतिप्रिय लोगों में सुरक्षा तथा अपराधियों में खौफ पैदा करने का है। इसके अलावा कानून के भगोड़े वांछितों के घर दबिस दी गयी कि वे कानून से भागे नहीं उसके सामने उपस्थित हों। अन्यथा कानून उन्हें तलाशने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर सीओ साहिबाबाद, इंस्पेक्टर साहिबाबाद दिनेश सिंह तथा सभी चैकियों के इंचार्ज भारी पुलिस के साथ मौजूद थे। इससे गांव में मौजूद बदमाश किस्म के लोगो में हड़कम्प मच गया।



0 comments:
Post a Comment