भोपाल। शिवराज सिंह चौहान के सगे साले संजय सिंह ने बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। संजय सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। शामिल होने के तुरंत बाद ही उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला बोला और कहा कि बीजेपी में वंशवाद फैला हुआ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत को दरकिनार कर नेताओं के पुत्रों को जगह दी जा रही है।
MP Congress
✔
@INCMP
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सगे साले संजय सिंह भाजपा छोंडकर कांग्रेस मे शामिल हो गये हैं।
कमलनाथ जी के नेतृत्व और छिंदवाडा के विकास से प्रभावित होकर लिया निर्णय।
“अपने बच्चों के मामा को भी विश्वास नही दिला पाये शिवराज मामा”
“भाजपा की हार का प्रत्यक्ष प्रमाण”
2:16 PM - Nov 3, 2018
831
363 people are talking about this
Twitter Ads info and privacy
बीजेपी द्वारा टिकट ने दिए से परेशान संजय सिंह ने कहा कि अब मध्य प्रदेश को नाथ यानी की कमलनाथ की जरूरत है। जिस तरीके से छिदवाड़ा का विकास हुआ है उसी तरह से अब राज्य को विकास की जरूरत है और मुझे लगता है कि मध्य प्रदेश भी कमलनाथजी के नाम से जाना जाएगा। इसी के साथ संजय सिंह ने भाजपा में चल रहे द्वंद्व का जिक्र करते हुए कहा कि नामदारों को उतारा जा रहा है कामदारों को दरकिनार किया जा रहा है और सहजादों की एंट्री हो रही है और परिवारवाद पूरी तरह से बीजेपी में फल फूल रहा है।




0 comments:
Post a Comment