श्रीनगर, (वार्ता) मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गंदेरबल जिले के बाकूरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल खास ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे कि आतंकवादियों ने उन पर हमला बोल दिया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी।
अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी।



0 comments:
Post a Comment