साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) अखंड राजपूताना सेवा संस्थान तथा अन्य संगठनों ने अपने अपने तरीके से जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इंदिरापुरम नीति खंड स्थित अखंड राजपूताना सेवा संस्थान के कार्यालय पर हुई एक बैठक में सीआरपीएफ के जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा राजपूत सभा साहिबाबाद के पूर्व महासचिव उपेंद्र सिंह रघुवंशी एवं संस्था की सदस्य नीलम सिंह के पति अरविंद सिंह की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष केपी सिंह ने की । बैठक में वीपी सिंह, एसपी चैहान, आरएस तौमर, नैपाल सिंह ,रौहताश सिंह चैहान, निशा तंवर, अनिल चैहान, श्यौदान सिंह चैहान, बिजंन्द्र सिंह चैहान, योगेन्द्र सिंह,तथा बीएस राघव आदि उपस्थित थे।
इसके अलावा श्याम पार्क एक्सटेंशन में व्यापार मंडल द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया जिसकी अगुवाई हरिओम कसाना ,पगवीन भाटी,भरत त्यागी,राजीव निझावन,अशोक गुप्ता,राजेन्द्र भड़ाना ने की । समाजवादी पार्टी की साहिबाबाद विधानसभा के अध्यक्ष मनमोहन सिंह गामा के नेतृत्व में सीआरपीएफ के शहीद हुए 44 जवानों की याद में 44 पौधे लगाए गए ।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी के सदस्य मो.कल्लन,जयप्रकाश यादव,गणेश जोशी,जब्बार मलिक,ओमबीर सिंह,मदनपाल ंिसह,जफर सुपारी,ताजीन मंशूरी अजीम मंशूरी आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन- कैंडल मार्च निकालते व्यापारी।



0 comments:
Post a Comment